हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी किसी की सुनने को तैयार नहीं है. डीएम से लेकर सीएम तक सभी ने नालों की सफाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं लेकिन लापरवाह अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही. हापुड़ की रेलवे रोड के नाले इस कदर भरे हुए हैं कि उसमें बीमारियां पनप रही है. हापुड़ की रेलवे रोड पर नालों की बदहाल तस्वीर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने देखी तो नाराजगी जताई. नालों की सफाई ना होने पर जब मंत्री ने सवाल पूछा तो ईओ सफाई पर सफाई देते चले गए. इस दौरान राज्यमंत्री दानिश आजाद, हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह भी मौजूद रही.
दरअसल उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक और और अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने बुधवार की सुबह हापुड़ की रेलवे रोड का निरीक्षण किया और नालों में गंदगी देख मंत्री भड़क गए जिसके बाद राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने हापुड़ की नगर पालिका परिषद के ईओ संजय गौतम को नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए. इस दौरान ईओ सफाई देते हुए नजर आए.






















