👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम का तबादला उत्तर प्रदेश शासन ने तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए नगर पालिका परिषद एटा में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात किया है. स्थानांतरण पत्र में शासन ने आदेश दिया है कि ईओ संजय कुमार गौतम को अपनी नवीन तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु स्वत: कार्यमुक्त किया जाता है. इसके अतिरिक्त मोदीनगर नगर पालिका के ईओ शिवराज को नगर पालिका पिलखवा में ईओ के पद पर भेजा गया है.
























