👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की महिला थाना प्रभारी द्वारा गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं एंटी रोमियो के तहत हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित इंडियन कोचिंग सेंटर में महिलाओं व पुरुषों को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा व साइबर संबंधित अपराध के बारे में अवगत कराया गया। उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु विमेन पावर लाइन 1090 व यूपी 112, ऑपरेशन कवच 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, साइबर अपराध के बारे में बताया गया व अन्य कानूनी जानकारी दी गई। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ने इस दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों का अवगत कराया कि किस तरह सरकार लोगों की सहायता कर रही है।
























