
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आईआईए धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में सोसाइटी भवन धीरखेड़ा पर एक मंथन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे जी०एस०टी की दरों मे बदलाव के बाद उद्योगों पर पड़ने वाले प्रभाव तथा इससे संबंधित नई जानकारी पर विस्तारपूर्वक चर्चा करने एम.पी. सिंह एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 स्टेट जीएसटी, हापुड़-गाजियाबाद एवं जी०एस०टी हापुड़ के उपायुक्त लालचंद अपनी टीम के साथ बैठक मे उपस्थित रहे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा 22 सितंबर 2025 से जी०एस०टी की दरों मे बदलाव करके 12% और 28% के स्लैब को खत्म कर दिया है। बैठक में चर्चा का मुख्य विषय इन दोनों स्लैबों के खत्म होने के बाद कच्चे माल का 18% जीएसटी के दायरे में आने के बारे में था।
उपायुक्त लालचंद ने बताया कि उद्यमी का 21 सितंबर को जो अंतिम स्टॉक होगा उसका आइटीसी रिफन्ड नहीं होगा। उद्यमी को उस धनराशि को 22 सितंबर के बाद होने वाली बिक्री के जी०एस०टी मे समायोजित करना होगा तथा 22 सितंबर के बाद कच्चे माल से तैयार उत्पाद के जी०एस०टी की अतिरिक्त आइटीसी को उद्यमी को क्लेम करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त बैठक मे जी०एस०टी से संबंधित समस्या जैसे :- जी०एस०टी के नोटिस, बिल मे मामूली गलती होने पर गाड़ी को रोकना तथा अन्य समस्यों पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हापुड़ की मुख्य प्रबंधक पूनम मिश्रा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। बैंक के द्वारा एमएसएमई को दी जाने वाली सुविधाऔं के विषय में जानकारी दी। चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा ने जीएसटी एवं बैंक अधिकारियों का धन्यवाद किया तथा कहा कि भविष्य में भी जीएसटी के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ इस प्रकार की बैठक होती रहेगी। बैठक मे सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव विजय शंकर शर्मा, मंडलीय सचिव शांतनु सिंहल, सीईसी मेंबर राजेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, कपिल अरोड़ा, नीरज गुप्ता, राजीव गर्ग, संजय अग्रवाल, आयुष गर्ग, सरजीत सिंह, वैभव गुप्ता, मुदित बंसल, ध्रुव गुप्ता, आकाश शर्मा, गौरव गोयल, विजेंद्र सिंघल, लोकेश गोयल, सचिन अग्रवाल, मीनू तनेजा, तथाने उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
























