
किशोरियों को एचपीवी का टीका अवश्य लगवाएं
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी कविता मीना ने अपील की है कि किशोरियों को HPV का टीका अवश्य लगवाएं।
महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (गर्भाशय के निचले हिस्से / सर्विक्स में होने वाला) दूसरा सबसे आम कैंसर है जो मुख्य रूप से एचपीवी (हृयूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण के कारण होता है। महिलाओं में इस कैंसर को 14 से 15 वर्ष के मध्य की आयु में किशोरियों को HPV टीका लगाकर पूर्णतयाः रोका जा सकता हैं।
पूरे विश्व के 160 से अधिक राष्ट्रों में उक्त टीका प्रयोग किया जा रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुये हैं तथा वैज्ञानिक रूप से भी प्रमाणित है कि इस टीके को लगाने से किसी भी प्रकार की कमजोरी, शारीरिक दुष्प्रभाव नहीं होते हैं। बाजार में इस टीके का मूल्य 5000-9000 रू0 है। भारत सरकार तथा राज्य सरकार के तत्वाधान में देश की प्रत्येक बेटी को सर्वाईकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने हेतु उक्त टीकाकरण
पूर्णतयः निःशुल्क किया जा रहा हैं। टीका कहां लगवाएं-
जनपद हापुड़ में जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना, प्रा०स्वा०केन्द्र सिम्भावली. राज्यकीय महिला चिकित्सालय कोठीगेट हापुड़ तथा राज्यकीय महिला चिकित्सालय रेलवे रोड़ पिलखुवा में प्रतिदिन प्रातः 08बजे से 02बजे तक लगाये जा रहें।
आवश्यक दस्तावेज-टीका लगवाने हेतु बेटी का जन्म प्रमाण-पत्र या आयु प्रमाणित करने वाले दस्तावेज।
जनपद में एच०पी०वी० टीकारण हमारी बेटियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने का अवसर है। सर्वाईकल कैंसर मुक्त भारत की दिशा में एक साथ कदम बढ़ाए, अफवाहों से बचें, तथ्यों पर भरोसा करें और डॉक्टर / सरकारी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त करें, “स्वस्थ बेटी, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ राष्ट्र” की संकल्पना को साकार करने के लिये मै जिलाधिकारी, हापुड़ आपसे अपील करती हूँ कि आप अपने परिवार, रिश्तेदारों तथा समुदाय के अन्य लोगों को 14 से 15 वर्ष की बेटियों के टीकाकरण हेतु प्रेरित करें। आईये हम सब मिलकर
संकल्प ले कि जनपद हापुड़ की उक्त आयु वर्ग की शतप्रतिशत बेटियों को HPV टीका लगवाऐंगे। “सब मिलकर जागरूकता फैलाएं, सर्वाईकल कैंसर रोकने हेतु HPV टीकाकरण को बढ़ावा दें।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*
























