नौकरी से निकालने पर कर्मचारियों ने टोल के इंचार्ज को पीटा












नौकरी से निकालने पर कर्मचारियों ने टोल के इंचार्ज को पीटा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा के इंचार्ज ने कुछ कर्मचारियों को गलत व्यवहार के कारण नौकरी से हटा दिया जिसके बाद कर्मचारी आग बबूला हो गए और उन्होंने गुरुवार की देर रात अपने कुछ साथियों के साथ टोल प्लाजा के इंचार्ज राजेंद्र के साथ गाली गलौज कर अभद्रता शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर उसे जमकर पीटा। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दें कि राजेंद्र कुमार छिजारसी टोल प्लाजा पर इंचार्ज के पद पर कार्यरत है जिसने कुछ दिन पहले टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को गलत व्यवहार के कारण नौकरी से हटा दिया था। गुरुवार की देर रात चारों कर्मचारी अपने कुछ साथियों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे और मौका देखकर इंचार्ज के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब राजेंद्र ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। विवाद बढ़ता देख टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400









Related Posts

बाबूगढ़: हादसे में घायल बाइक सवार की बाइक को चोरों ने चुराया

🔊 Listen to this बाबूगढ़: हादसे में घायल बाइक सवार की बाइक को चोरों ने चुराया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले…

Read more

गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए

🔊 Listen to this गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन में ओटीएस से 14 करोड़ की वसूली की…

Read more

You Missed

बाबूगढ़: हादसे में घायल बाइक सवार की बाइक को चोरों ने चुराया

बाबूगढ़: हादसे में घायल बाइक सवार की बाइक को चोरों ने चुराया

गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए

गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा

7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा

बाबूगढ़: घेर में कूमल कर आठ बकरियां की चोरी

बाबूगढ़: घेर में कूमल कर आठ बकरियां की चोरी

खाली प्लॉट में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

खाली प्लॉट में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू
error: Content is protected !!