
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में पिछले सात दिनों से विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। ग्रामीणों का दावा है कि पांच ट्रांसफार्मर रखने के बावजूद भी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है जिसकी वजह से वह बेहद परेशान हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने कुचेसर चौपला स्थित बिजली घर पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। ईहापुड़ न्यूज़बच्चे प्यास से व्याकुल हैं। पशुओं के लिए भी पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गर्मी के कारण लोगों के हाल-बेहाल हैं। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह पशुओं के साथ बिजली घर पहुंचेंगे और कढ़ाई आदि के साथ अपना डेरा डालकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। एसडीओ विनेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर पहुंच रहा है।
गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि पिछले सात दिन से बिजली विभाग उनके साथ टालमटोल कर रहा है। समस्या का अभी तक स्थाई समाधान नहीं हुआ है जिनकी वजह से वह मजबूरन गर्मी झेलने को मजबूर है। ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। इस दौरान इन्द्रराज सिंह, प्रिंस, राहुल, ग्रंथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, कालू सिंह, सोनपाल सिंह, अमित जानी, धर्मेंद्र, संजीव, पवनवीर आदि उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























