बिजली की दरें बढ़ेंगी










बिजली की दरें बढ़ेंगी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राज्य विद्युत नियामक आयोग से मंजूर बहुवर्षीय वितरण टैरिफ विनियमावली की अधिसूचना प्रदेश सरकारने जारी कर दी है। इसमें बिजली दरें तय करने के मानक बदल दिए हैं, जिससे भविष्य में बिजली दरें बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। नए मानकों के हिसाब से आकलनकरने पर हर साल औसतन बिजली कंपनियों का 3500-4000 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं पर ज्यादा निकलेगा। बिजली कंपनियों पर प्रदेश के उपभोक्ताओं का 33,122 करोड़ रुपये बकाया है। इस वजह से पांच साल से बिजली दरें नहीं बढ़ रही थीं। हालांकि अब बिजली दरें तय करने के मानक बदलदिए गए हैं। इससे हर साल कंपनियों का उपभोक्ताओं पर करीब 3500-4000 करोड़ बकाया निकलेगा, उसे 33,122 करोड़ रुपये से घटाया जाएगा। भविष्य में जब यह रकम शून्य रह जाएगी तब कंपनियों की अतिरिक्त रकमको बिजली दरों में इजाफा करके पूरा किया जाएगा। नहीं बढ़ने देंगे दरेंः राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि भले ही मानक बदल कर चोर दरवाजे से बिजली दरें बढ़ाने का रास्ता खोला गया हो, लेकिन बिजली दरें बढ़ने नहीं दी जाएंगी। जब पांच साल में वैधानिक तरीके से बिजली दरें नहीं बढ़ने दी गईं तो आयोग ने नियम बदल बिजली दरें बढ़ाने का रास्ता खोल दिया है।

The Prime School in Babugarh Chhawani

DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!