सनातन धर्म सभा के लिए चुनाव 5 नवम्बर को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के विभिन्न पदों पर चुनाव 5 नवम्बर को होगा। सभा के पदों पर काबिज होने के लिए दो गुट आमने-सामने आ गए। इस चुनाव में 209 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यदि चुनाव होता है तो श्री सनातन धर्मसभा हापुड़ के इतिहास में यह पहला चुनाव होगा। नामांकन 28 अक्तूबर को होंगे।
मतगणना 5 नवम्बर, रविवार की शाम 4 बजे शुरु होगी और मतगणना पूरी होने पर परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव अधिकारी महीपाल सिंह चुनाव प्रक्रिया को पूरी कराएंगे। मतदान सभा के प्रधान, दो उप प्रधान, मंत्री, दो उपमंत्री, एक प्रचार मंत्री, एक कोषाध्यक्ष व एक आडिटर सहित 15 कार्यकारिणी सदस्य चुनेंगे। फिलहाल गुटबाजी होने के कारण चुनाव अवश्य होता दिखाई दे रहा है।
अप्सरा साड़ीज का शीघ्र शुभारंभ: 9997358158

























