👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होने हैं. वहीं आयोग ने 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग और दिव्यांगों को घर से मतदान करने की सुविधा दी है. इसके लिए तीनों विधानसभा सीटों पर करीब 626 बुजुर्ग और 174 दिव्यांगों ने पोस्टल बैलट के लिए आवेदन किया है जिसके लिए रविवार आज से टीम घर-घर जाकर पोस्टल बैलट से मतदान कराएगी. इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और सेक्टर मजिस्ट्रेट, मतदान अधिकारियों और बीएलओ को कमान सौंप दी है.
टीम के घर जाने से पहले मतदाता को सूचित किया जाएगा. यदि मतदाता पहली बार घर पर नहीं मिलता है तो टीम अगले दिन भी जाएगी. लेकिन इसके बाद मतदान का मौका नहीं मिलेगा.
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811


























