हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वास्थ्य विभाग विभाग का अवैध अस्पतालों, क्लिनिकों व नर्सिंग होम के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को धौलाना, हापुड़ में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों को सील कर बड़ी कार्रवाई की है। धौलाना में स्थित पिलखुवा बस स्टैंड पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जब आई एम अस्पताल पहुंची तो अस्पताल के संचालक से रजिस्ट्रेशन मांगा तो पता चला कि उसके पास तो रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। इसके साथ ही अन्य मानकों की भी अनदेखी मिली जिसके पश्चात उसे सील कर दिया।
इसी के साथ हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित कैपिटल अस्पताल, न्यू भारत अस्पताल, पिपलैड़ा में तीन, खिचड़ा में दो, धौलाना में एक अस्पताल को सील कर कार्रवाई की है। साथ ही कई अस्पताल संचालकों को नोटिस भी थमाया है।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700
























