👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में सोमवार को मेरठ तिराहा पर पुलिस ने जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। यातायात निरीक्षक मनु चौधरी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने शिकंजा कसा। इस दौरान सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह सहित होमगार्ड के जवान भी मौजूद रहे। पुलिस के अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा है।






















