
SIR नोटिस के निस्तारण के दौरान बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में किया काम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस.आई.आर के तहत नोटिस मिलने के बाद मतदाता हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां बिजली गुल होने पर मतदाताओं व अधिकारियों को मोबाइल की रोशनी में कार्य करना पड़ा। हालांकि यह वीडियो दो दिन पुरानी बताई जा रही है। इस दौरान मतदाताओं और अधिकारियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें कि एसआईआर के तहत कई मतदाताओं को नोटिस मिले हैं। नोटिस के निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों व बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदाता नोटिस के निस्तारण के लिए पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे तो बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान मोबाइल की रोशनी में कार्य करना पड़ा।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020


























