👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास तीन से ज्यादा डंपर ऐसे दिखाई दिए जिनके पीछे नंबर प्लेट ही अंकित नहीं है। ऐसे में यदि कोई हादसा होता है तो किस तरह इन डंपर तक पुलिस पहुंचेगी यह सवाल बना हुआ है? हादसों को बढ़ावा देते इन डंपरों के पीछे ना तो रिफ्लेक्टर है और ना ही कोई लाइट लगी है जिससे पीछे से आ रहा वाहन आगे चल रहे इन डंपरों से आसानी से टकराकर हादसे का शिकार हो सकता है।
हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर इस तरह की कई तस्वीरें आपको नजर आएंगी जहां डंपर बिना नंबर प्लेट के डंपर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। नियमों को दरकिनार कर दौड़ते इन डंपरों पर किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ी। ऐसे में लापरवाह डंपर चालकों व संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।





















