
जल भराव के कारण एलएन रोड से निकलना हुआ मुश्किल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड से एलएन रोड जाने वाला रास्ता जल भराव के कारण लोगों के लिए आफत बना हुआ है। भले ही क्षेत्र में नाला निर्माण की प्रक्रिया चल रही है लेकिन जगह-जगह पानी भरा होने की वजह से बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है जिन्होंने पंप के माध्यम से पानी निकलवाने की मांग की है।
आपको बता दें कि एलएन रोड से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन हालात यह है कि यहां अक्सर पानी भरा रहता है जिसकी वजह से यहां से निकलना लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द पानी की निकासी की जाए।
मेरठ स्वीट्स से खरीदें भाजी बॉक्स, गिफ्ट हैम्पर, छप्पन भोग की थाल: 9760414343, 9897693627


























