
बढ़ती सर्दी के कारण कक्षा 12 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित, अब 24 दिसंबर को खुलेंगे स्कूल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर श्वेता पुठिया ने सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद हापुड़ में संचालित समस्त परिषदीय, राजकीय, माध्यमिक विद्यालयों, सीबीएसई / आईसीएसई विद्यालय, संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त छात्रों का 22 दिसंबर से 23 दिसंबर तक का अवकाश घोषित किया है। 24 दिसंबर से विद्यालय यथावत संचालित होंगे।
21 दिसंबर का रविवार है इसके पश्चात 22 और 23 दिसंबर तक का अवकाश घोषित किया गया है। बढ़ती सर्दी और कोहरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस अवधि में विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से कुछ दुकान आगे हुई शिफ्ट: 9897693627


























