👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को एक ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार बाइक समेत गहरे गडढ़े में गिर गया। बता दें कि मामला धौलाना के मुख्य चौराहे का है जहां धौलाना निवासी मोहसिन कुरेशी बाइक से मसूरी जा रहा था जैसे ही वह मुख्य चौराहे पर पहुंचा तो मसूरी की ओर से आ रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बाइक समेत गड्ढे में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने वसीम को बाहर निकाला।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को नई तहसील के पास पकड़ लिया और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033





























