रजवाहा टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न










रजवाहा टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव खिलवाई में स्थित रजवाहे की पटरी शुक्रवार की सुबह अचानक टूट गई जिससे राजवाहे का पानी आसपास के खेतों में भर गया। इस दौरान सैकड़ों बीघा फसल जल मग्न हो गई जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। एसडीएम श्री राम यादव ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी रजवाहे की पटरी इसी तरह टूट गई थी। उस दौरान भी किसानों को काफी नुकसान हुआ था। रजवाहे में पानी ओवरफ्लो हो रहा है जिसकी वजह से पटरी टूट रही है और उसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को किसान गजेंद्र त्यागी, बृजेश त्यागी, सोनू त्यागी, बंटी त्यागी, पम्मी त्यागी, नितिन त्यागी, मोंटी त्यागी, धर्मेंद्र त्यागी, अजय त्यागी, सुखबीर चौहान आदि किसानों की सरसों, गेहूं, आलू, बंद गोभी की फसल जल मग्न होने से प्रभावित हो गई। करीब 300 बीघा भूमि रजवाहे के पानी से जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग के अफसर भी किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने मुआवजे की मांग की और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867









  • Related Posts

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों…

    Read more

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    🔊 Listen to this हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में सोमवार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी
    error: Content is protected !!