हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी दुल्हन सज धज कर अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी। पिता का सपना भी पूरा होने जा रहा था। मेहमाननवाजी के लिए बारात का इंतजार था लेकिन दहेज लालची ऐसे निकले जो बुलेट और 11 लाख रुपए ना मिलने के कारण बारात लेकर नहीं पहुंचे। इसके बाद दुल्हन के परिवार में मानो मातम पसर गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी युवती का रिश्ता सिंभावली क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी एक युवक के साथ हुआ था। सगाई समारोह के दौरान युवती के पिता ने घरेलू सामान के साथ रएक लाख 51 हजार रुपए नकद दिए लेकिन दूल्हे के परिजनों ने दहेज में 11 लाख रुपए और बुलेट की मांग की। 21 फरवरी को दोनों विवाह के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन दहेज ना मिलने के कारण बरात नहीं आई जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
RAVI SNACKS लाएं हैं 100% EGGLESS CAKES: 9105807749
अग्रवाल महासभा चुनाव: प्रधान पद के निर्दलीय प्रत्याशी विजेंद्र गर्ग लोहे वाले से खास बातचीत
https://youtu.be/TouSDyvqmww























