नशे का सौदागर गांजा के साथ दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड नगर पुलिस ने एक नशे के सौदागर को धर दबोचा जो उड़ीसा से गांजा लाकर जनपद हापुड में सप्लाई करता था।पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी चितोली रोड से उस समय की जब वह गांजा सप्लाई करने जा रहा था।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चैकिंग के एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से 982 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।आरोपी दिल्ली के पूर्वी गोकुलपुर की अमर कालोनी का कमल कुमार है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























