हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और अवैध शराब की बिक्री पर शत-प्रतिशत रोक लगाने के उद्देश्य से ड्रोन का सहारा लिया है जिससे अवैध शराब बनाने वालों पर निगाह रखी जा सके। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है और पूर्व में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा रही है।गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह का कहना है कि गढ़, सिंभावली तथा बहादुरगढ़ पुलिस ड्रोन की मदद से विभिन्न इलाकों में पर नजर रखे हुए हैं।
आपको बता दें कि खादर के क्षेत्रों में अवैध शराब बनाई जाती है। यह शराब बेहद जहरीली होती है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से ड्रोन का सहारा लिया है जिसकी मदद से पुलिस खेतों, जंगल आदि क्षेत्रों पर पैनी नजर रख सकें।
























