👁 0 views Views
खुले में शराब पी रहे थे,पुलिस ने पकड़ा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में खुलेआम शराब पीने वालों के विरूद्ध कड़ा अभियान चल रहा है,फिर भी लोग सबक नहीं ले रहे है।इनमें छोटे तबके लोग ही नहीं ,अच्छे परिवारों के बच्चे भी शामिल हैं जो लुक छिप कर शराब का सेवन कर हे है परन्तु पुलिस की नजर से बच नहीं पा रहे है।पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत थाना सिम्भावली एवं बहादुरगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 16 शराबियों को धर दबोचा।ये लोग बेधड़क होकर खुलेआम शराब पी रहे थे।पुलिस ने शराबियों के विरुद्ध धारा 290 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।
अप्सरा साड़ीज का शीघ्र शुभारंभ: 9997358158






















