डा. मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार की सुबह भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा के विधायक विजयपाल आढ़ती, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, पुनीत गोयल, पवन गर्ग, मनोज तोमर, प्रवीण सिंघल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पहुंचे और सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल ने कहा कि डा.श्याम प्रसाद मुखर्जी ने जीवन भर देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य किया। उनके आदर्श व सिद्धांत अनुकरणीय है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























