दहेज लालचियों ने बहू को धक्के देकर घर से खदेड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक दहेजलोभी परिवार ने बहू के साथ मारपीट कर विवाहिता व उसकी दो अबोध बेटियों को धक्के मार कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति सहित दहेज लालचियों के विरुद्ध महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हापुड़ के दस्तोई रोड की कोमल का विवाह कई वर्ष पहले गांव रघुनाथपुर (पिलखुवा) के अखिल कुमार के साथ हआ था और इस दौरान कोमल ने दो बेटियों को जन्म दिया। कोमल के ससुरालिए अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित करते और मापीट करते थे। एक दिन दहेज लालचियों ने कोमल व उसकी दोनों बेटियों को घर से धक्का देकर निकाल दिया। कोमल ने दोनों बेटियों के साथ मायके में शरण ली है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर जांच शरु कर दी है।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर































