
थैलीसीमिया ग्रसित महिला के लिए किया रक्तदान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद – हापुड़ में डॉ० गुरमीत राम रहीम सिंह द्वारा संचालित मानवता भलाई के कार्यों में से रक्तदान के प्रति डेरा अनुयायियों से अपील की कि देशभर में थैलीसीमिया रोग से ग्रस्त सभी मरीजों को निरंतर क्रम में डेरा सच्चा सौदा अनुयायी रक्तदान करे ताकि किसी भी व्यक्ति की खून की कमी के कारण जान ना जाए। ऐसे में “रक्तदान – महादान” के तहत देशभर में रक्तदान करना शुरू किया।
इस क्रम में जनपद – हापुड़ के देवनन्दिनी हॉस्पिटल के माध्यम से आई सूचना पर थैलीसीमिया ग्रसित एक महिला को डेरा अनुयायी और शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार डॉ० मनोज कुमार, और पिलखुवा से सौरभ तौमर ने पहुंचकर रक्तदान किया। इस मौके पर एल० एन० पब्लिक स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य सुमन जैन, देवनन्दिनी ब्लड बैंक संचालक डॉ० शिवकुमार ने इस मुहिम की काफी प्रशंसा की और कहा कि आज के समय में कोई अपने घर – परिवार में भी खून देने से घबराता है ऐसे समय में गुरु जी द्वारा चलाई गई मुहिम समाज के लिए प्रेरणादाई है, साथ ही मरीज के परिजनों ने भी पूज्य गुरु जी का आभार प्रकट किया और सेवादारों का भी तहदिल से आभार प्रकट किया। इस मौके पर ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्य विपिन इन्सा का विशेष योगदान रहा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















