हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें एक अजगर कुत्ते को निगल रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव पारपा की है। वीडियो में अजगर कुत्ते को निगलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने संज्ञान लिया और एक टीम का गठन किया जो कि अजगर की तलाश में जुट गई है।
फॉरेस्ट रेंजर हापुड़ मुकेश चंद्रकांड पाल ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए टीम गठित कर अजगर की तलाश में जुट गई है लेकिन अभी तक अजगर का कोई सुराख हाथ नहीं लगा है। फिलहाल वीडियो कहां की है? इसकी भी जांच की जा रही है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























