
गढ़ नगर पालिका में लोगों के लिए रखे गिलास को चाट रहा कुत्ता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ नगर पालिका परिषद की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के चेयरमैन राकेश बजरंगी के कक्ष के बाहर जमीन पर ट्रे में रखें गिलास को एक कुत्ता चाट रहा है। ऐसा लगता है कि यह कुत्ता पानी पी रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
आपको बता दे की ट्रे में रखे गिलास देखकर ऐसा लगता है कि इसमें रखे गिलास से यहां आने वाले लोगों को पानी पिलाया जाता है। वायरल वीडियो को देखा जाए तो इसमें नजर आएगा यह गिलास गढ़ नगर पालिका के चेयरमैन के कक्ष के बाहर रखे हुए हैं जिन्हें एक कुत्ता चाट रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिसको लेकर लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। यदि सरकारी दफ्तर में इस तरह के हालात हैं तो यह एक गंभीर विषय है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गुरुवार की है जिससे लोगों में भारी नाराज़गी है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























