
👁 33 views Views
डीएम ने किया ईदगाह व मस्जिदों का दौरा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):ईद की नमाज अदा करने में मुस्लिम भाइयों को कोई परेशानी न हो,इस दृष्टि से जनपद हापुड के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बुधवार की रात ईदगाह व मस्जिद इलाकों का दौरा किया और सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
ईद उल फितर के दृष्टिगत डीएम अभिषेक पांडेय ने बुधवार की रात मस्जिदों एवं ईदगाह का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।ईदगाह का त्यौहार सकुशल व सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






























