बीएसए कार्यालय में हुई मारपीट के मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में स्थित बीएसए कार्यालय में चार दिन पहले वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में हुई मारपीट के मामले में जिलाधिकारी ने एसडीएम धौलाना को जांच के आदेश दिए हैं और 15 दिनों के भीतर जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। ज्ञात हो कि बुधवार को बीएसए कार्यालय में तैनात लेखाकार राहुल के साथ राजकीय विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका और उसके पति ने मारपीट की थी। मामले में राहुल की तहरीर पर शिक्षिका और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को शिक्षिका की तहरीर पर राहुल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया है और धौलाना एसडीएम को जांच सौंपी है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























