हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी भाजपा नेता के घर चोरों ने लाखों रुपए के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
गांव सपनावत निवासी राहुल नंबरदार भाजपा के मंडल महामंत्री हैं जिन्होंने बताया कि उनकी मां पुष्पा देवी और भाई एडवोकेट अमित राणा अपने परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर गए हुए हैं। मकान के एक हिस्से में राहुल तथा अन्य हिस्से में भाई परिवार के साथ रहते हैं। ऐसे में दूसरे हिस्से में ताला लगा होने का फायदा चोरों ने उठाया जो कि शुक्रवार की देर रात मकान में दाखिल हुए और भाजपा नेता के कमरे के दरवाजे की कुंडी लगाकर ताले तोड़कर इतमिनान से चोरी की और घटना को अंजाम दिया। चोर ने अलमारी में रखे 50 हजार रुपए नकद और तीन लाख रुपए के आभूषण चोरी कर लिए और फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब राहुल की आंख खुली तो पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483























