👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने मंगलवार को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में कावड़ मार्गों, घाट आदि का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में आने वाले शिव भक्तों को परेशानी ना हो। साफ-सफाई के साथ-साथ प्रकाश पथ की भी उचित व्यवस्था की जाए।
जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पहुंची जहां उन्होंने गंगा घाट का निरीक्षण किया। कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम गढ़ अंकित कुमार व अन्य अधिकारी तथा पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























