👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा के निरीक्षण का दौर लगातार जारी है जिन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता को किसी भी कीमत पर परेशान होने नहीं दिया जाएगा और गुणवत्ता के साथ भी समझौता नहीं होगा। शनिवार की सुबह बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चोपला की सर्विस लेन के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा शाम को बाबूगढ़ की बछलौता रोड पर पहुंची जहां पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में गुणवत्ता के साथ समझौता न हो और आधुनिक तरीके से ही सड़क का निर्माण कराया जाए। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
अप्सरा साडीज़ का शुभारंभ 23, 24 व 25 अक्टूबर






















