जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन












जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जीएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर एवं विधायक धौलाना धर्मेश तोमर अन्य अतिथि जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी मोहन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा दिनेश यादव, जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन राकेश सिंघल, प्रबंधक आयुष सिंघल, प्रधानाचार्य निधि मलिक, जेएमएस के डायरेक्टर सुभाष गौतम, मंडल के विभिन्न जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण उपस्थित थे। अतिथि देवकरणों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन  कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ रितु तोमर द्वारा अतिथि गणों को स्वागत रूप में पौधा और बुके देकर सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट के पश्चात सहायक शिक्षा निदेशक मेरठ मंडल द्वारा खेलकूद के प्रतिभागियों को शपथ ग्रहण करा कर एवं मंडलीय खेलों के ध्वज को फहरा कर मैदान पर कार्यक्रम का आगाज कराया गया।

खेल प्रतियोगिताओं में सबसे पहले 50 मी० बालिका दौड़ कराई गई। अपने अपने जिलों में प्रथम तीन स्थान पर रहे प्रतिभागियों द्वारा मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया। मंडल में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग किया जाएगा। अलग-अलग जिलों से आए जिला व्यायाम शिक्षक ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों द्वारा मैदान पर रहकर अलग-अलग प्रतियोगिताओं को संपन्न कराया गया। मण्डल स्तरीय खेलों के पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं कबड्डी कुश्ती वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं कराई गई। विभिन्न विद्यालयों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ द्वारा बताया गया कि इस बार कार्यक्रम की मेजबानी जनपद हापुड़ को मिली जिसके लिए सुनियोजित तरीके से रणनीति बनाकर मंडल स्तरीय खेलों को कराया जाएगा। धौलाना विधायक धर्मेश तोमर द्वारा बच्चों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए जनपद के शिक्षकों द्वारा अलग-अलग समितियों  के माध्यम से दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभिन्न इवेंट्स कराए गए। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स, सर्वेश कुमार, मनोज गुप्ता, योगेश गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी एवं जिला व्यायाम  शिक्षक मनप्रीत खैरा, आशा कुमारी द्वारा मंच और अन्य व्यवस्थाएं कराई गई। ब्लॉक पीटीआई, खेल अनुदेशक द्वारा रेफरी के रूप में निर्णय को घोषित कराया गया। कार्यक्रम में संजय शर्मा, अंजू आजाद, पूनम द्वारा मंच संचालन किया गया। प्रतियोगिताओं में संदीप सिरोही, अनुज शर्मा, विशाल कुमार, अखिलेश, प्रवीण शर्मा, भावना शर्मा, रेनू सिंह, मीनाक्षी, भारत शर्मा, सतेंद्र कुमार, अंजू तोमर, नीलाक्षी राजेंद्र यादव मीनू पाल।

कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464









  • Related Posts

    गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए

    🔊 Listen to this गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन में ओटीएस से 14 करोड़ की वसूली की…

    Read more

    7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा

    🔊 Listen to this 7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटी पनीर के खिलाफ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए

    गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

    7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा

    7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा

    बाबूगढ़: घेर में कूमल कर आठ बकरियां की चोरी

    बाबूगढ़: घेर में कूमल कर आठ बकरियां की चोरी

    खाली प्लॉट में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

    खाली प्लॉट में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

    फरार चल रहे पांच बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

    फरार चल रहे पांच बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित
    error: Content is protected !!