हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कृषि व बिजली के उपकरण चुराने वाले दो चोरों को दादरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनमें से एक की पहचान जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी मनीष के रूप में हुई है जिसके पास से पुलिस को 2600 रुपए बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि दो चोर चिटहेरा बंबा गैस गोदाम के पास स्थित खेतों के आसपास चोरी के इरादे से घूम रहे है। ताकि दोनों चोर रात के समय कृषि व बिजली उपकरण में काम आने वाली मोटर, पंखे व इंजन आदि चोरी कर सके। पुलिस ने दोनों को पकड़कर हिरासत में ले लिया है। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति जनपद हापुड़ का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























