हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने छिजारसी टोल प्लाजा पर जेसीबी द्वारा तोड़फोड़ करने के मामले में जेसीबी स्वामी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। आपको बता दें कि जेसीबी चालक ने पिलखुवा में टोल टैक्स मांगने पर टोल बूथ को क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसके बाद वह भागते हुए गढ़मुक्तेश्वर तक पहुंच गया जहां उसने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। इसके पश्चात पुलिस ने जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है वहीं पुलिस ने लापरवाही बरतने के कारण जेसीबी मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा के गांव ठहपा निवासी साजिद ने जेसीबी मशीन खरीदी थी। 15 दिन पहले बदायूं के गुन्नौर निवासी धीरज ने चालक के पद पर नौकरी हासिल की जिसने मंगलवार को जनपद हापुड़ में जबरदस्त बवंडर मचाया और यहां वहां तोड़फोड़ की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की चालक गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जेसीबी मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























