‘विकसित उत्तर प्रदेश–समर्थ उत्तर प्रदेश 2047’ अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपदीय नोडल अमित कुमार शर्मा सम्मानित










‘विकसित उत्तर प्रदेश–समर्थ उत्तर प्रदेश 2047’ अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपदीय नोडल अमित कुमार शर्मा सम्मानित
हापुड़,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com):विकसित उत्तर प्रदेश–समर्थ उत्तर प्रदेश 2047’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और जिले में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ ने जनपदीय नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके द्वारा अभियान के दौरान विद्यालयों में QR कोड आधारित सुझाव संग्रहण, जनजागरूकता तथा शिक्षक-छात्र सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अमित कुमार शर्मा द्वारा किए गए कार्य जिले के अन्य विद्यालयों और शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके प्रयासों से विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 जैसी महत्वाकांक्षी योजना में जनभागीदारी का दायरा उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है।
सम्मान प्राप्त करते हुए अमित कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग तथा सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश के सर्वांगीण विकास की नींव है और इसे सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मैं भविष्य में भी इसी निष्ठा से कार्य करता रहूँगा।

गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739









  • Related Posts

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में संचालित अवैध विस्फोटक सामग्री…

    Read more

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खैर पुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेयरी पर आईटी की रेड सोमवार को खत्म हो गई। देर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण
    error: Content is protected !!