हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को गुरुवार को घरोनियों व कम्बल का वितरण किया। जिलाधिकारी अनुज सिंह के नेतृत्व में जनपद में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गये। आज बनारस जनपद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा दोपहर 1:00 बजे स्वामित्व योजना के तहत 15 हजार गांव के 20 लाख लोगों को घरोनियों का डिजिटल वितरण बटन दबाकर सुनिश्चित किया गया। इसी श्रृंखला में आज जनपद हापुड़ में भी डीएम अनुज सिंह के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर घरोनियों के वितरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कड़ी में आज हापुड़ तहसील के ग्राम टियाला में विधायक सदर विजयपाल आढती की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां पर ग्रामीणों को घरोनियों व कम्बल का वितरण सुनिश्चित किया गया है। इसी प्रकार धौलाना तहसील के ग्राम सोलाना में उपजिलाधिकारी धौलाना सुनीता सिंह के द्वारा ग्रामीणों को घरोनियों का वितरण सुनिश्चित किया गया।





















