
मोहिनी एकादशी पर विशेष उपाय एवं पूजन के मंत्र जाने ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मोहिनी एकादशी 27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को ध्रुव योग में मनाई जाएगी।यह योग सुबह से रात 9:36 बजे तक रहेगा, जो स्थिरता और शुभ फल प्रदान करता है।ध्रुव योग: पूरे दिन प्रमुख, भगवान विष्णु से जुड़ा, मांगलिक कार्यों के लिए शुभ। भद्रा: सुबह 6:07 से शाम 6:15 बजे तक, नए शुभ कार्य टालें लेकिन पूजा कर सकते हैं। नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी रहेगा। अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:53 से दोपहर 12:45 तक। यह संयोग व्रत के फल को दोगुना करता है।
एकादशी तिथि 26 अप्रैल शाम 6:06 बजे से 27 अप्रैल शाम 6:15 बजे तक रहेगी।पारण समय 28 अप्रैल सुबह 5:43 से 8:21 बजे तक है।
दशमी रात से सात्विक भोजन करें, प्याज-लहसुन त्यागें।एकादशी पर निर्जला या फलाहार व्रत रखें, ब्रह्मचर्य पालन करें। भगवान विष्णु का स्मरण करें !
सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें, पूजा स्थल साफ करें। भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर रोली, अक्षत, फूल, तुलसी, दीप, नैवेद्य से पूजा करें।
नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र जपें, पीपल या तुलसी पूजन करें, खरबूजा भोग लगाएँ। मोहिनी एकादशी पर विशेष उपाय करने से पाप नाश, मोक्ष प्राप्ति और समृद्धि मिलती है।यह व्रत 10,000 वर्ष तप के बराबर फल देता है। सभी पापों का नाश, मोह-माया से मुक्ति और मानसिक शांति। दुघटनाओं से रक्षा, स्वास्थ्य लाभ और गौदान का पुण्य। सफलता, धन-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में सुख। तुलसी को जल अर्पित करें, विष्णु को पत्ते चढ़ाएँ; शांति और समृद्धि मिलेगी।
विष्णु सहस्रनाम पाठ1000 नामों का पाठ करें विघ्न दूर होंगे। गरीबों को भोजन, वस्त्र दें; पुण्य बढ़ेगा। केले के पेड़ पूजा हल्दी गांठ और घी दीपक अर्पित करें! भाग्योदय होगा। गोमती चक्र दुकान में व्यापार लाभ के लिए पीले कपड़े में बाँधें।
!! श्री ज्योतिष कार्यालय !!
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा (रजि.)
प्रदेशाध्यक्ष
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867
























