👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह गंदा पानी गंगा में जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार म्यूजिकल फाउंटेन का यह गंदा पानी है जिसे नाली में बहाने की जगह गंगा में बहाया जा रहा है. स्थानीय लोगों और पुरोहितों ने ऐसे में नाराजगी जाहिर की है और गंगा मैया को दूषित करने का आरोप लगाया है. एक तरफ सरकार नमामि योजना के तहत गंगा को स्वच्छ, निर्मल व अविरल बनाने की कोशिश कर रही है तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो कि नियमों को दरकिनार कर लापरवाही कर रहे हैं. इससे लोगों की श्रद्धा और आस्था को ठेस पहुंच रही है.






















