
👁 10 views Views
गांव वैठ में आग से तीन मवेशी जिंदा जले
हापुड, सीमन(EHAPURNEWS.COM):जनपद हापुड के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में मंगलवार को तीन मवेशी आग की चपेट में आने से जिंदा जल गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वैठ के असलम पुत्र श्री मुजम्मिल के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से भैंसें, एक बकरी एवं एक कटरे की मृत्यु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पशुपालन विभाग की टीम ने पहुंच कर जांच की । पशुपालक को दैवी आपदा अंतर्गत मुआवजा राहत तत्काल प्रदान कराने हेतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट पशु चिकित्सा अधिकारी सिंभावली द्वारा बनाई जा रही है जो 2 घंटे के अंदर प्रस्तुत कर दी जाएगी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























