हाई वे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोर गिरोह का खुलासा
हापुड सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन धंधेबाजों को धर दबोचा।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 150 लीटर डीजल ,चोरी में प्रयुक्त सामान व एक कैंटर तमंचा,कारतूस व चाकू बरामद किया है।पुलिस ने बताया कि थाना हाफिजपुर पुलिस ने हाईवे किनारे खडे वाहनों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।आरोपी थाना भोजपुर के गांव कलछीना का शाहानबाज,गांव जोलीगढ थाना अगौता बुलंदशहर का साहिल व गौतमबुद्धनगर के गांव श्योराज पुर का प्रिंस है जिनके कब्जे से करीब 150 लीटर डीजल, तेल चोरी करने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त कैन्टर व अवैध असलहा बरामद किया है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
घर बैठे वाहनों में लगवाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम: 8126293996























