
धौलाना ब्लॉक प्रमुख व उनके साथियों ने किया हाथापाई का प्रयास, सीसीटीवी में कैद घटना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धौलाना ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया और उनके साथी एक व्यक्ति से हाथापाई का प्रयास कर रहे हैं। यह वीडियो मौके पर लगे कैमरे में कैद हो गई जो कि अब वायरल हो रही है। इस वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारे में भी हलचल तेज हो गई है। तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी जा रही है। एक जनप्रतिनिधि का इस तरह का व्यवहार कई सवाल खड़े करता है। साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी के नेता की इस वीडियो को देखकर लोग अचंभित हैं। यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया है।
आपको बता दें कि वायरल वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि निशांत सिसोदिया अपने कुछ साथियों के साथ एक स्थान पर पहुंचे जहां पर पहले से दो लोग मौजूद हैं। मोबाइल में कुछ देखने के बाद उनकी कहासुनी हो गई। इस दौरान निशांत सिसोदिया व उनके साथियों ने हाथापाई का प्रयास किया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान गनर भी मौजूद है। वीडियो वायरल होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586


















