हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना बार एसोसिएशन का चुनाव 11 जून को होगा। एल्डर कमेटी ने बार एसोसिएशन तहसील धौलाना के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 11 जून को एसोसिएशन का चुनाव होगा। वही 3 जून को नामांकन फार्म खरीदे और जमा किए जाएंगे।
31 मई को वोटर लिस्ट चस्पा की जाएगी। 1 जून को बार एसोसिएशन के मतदाताओं की आपत्ति और संशोधन का निस्तारण किया जाएगा। चुनाव नामांकन फार्म खरीदने और जमा करने के लिए तीन जून निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र वापस लेने और जांच के लिए 4 जून तय की गई है। 11 जून को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के उपरांत मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी।
99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























