हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकारी मंच के तत्वाधान में गुरुवार को हापुड़ जिला मुख्यालय पर सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति, स्थानांतरण पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। शिक्षक नेता नीरज चौधरी ने बताया कि पेंशन सरकारी कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा होती है। लेकिन सरकार द्वारा नई पेंशन नीति को लागू किया गया है जिसमें सरकारी कर्मचारी पेंशन से वंचित रह जाएंगे।
गत कई वर्षों से इस मांग को उठाया जा रहा है। लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है, कोरा आश्वासन मिलता है। समस्याओं का हल न होने के विरोध में गुरुवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने हापुड़ जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया और प्रशासनिक अफसर को ज्ञापन दिया। देवेंद्र सिंह सिसोदिया, विजय पाल सिंह, अश्वनी कुमार, धर्मेंद्र जाखड़, नीरज चौधरी, इशरत अली, प्रीति शर्मा, पूनम यादव, लक्ष्मी, अलका, रेनू, रीना, रूबी, योगेश आस मोहम्मद, सुनील, अमित भाटी, शशि शर्मा, परमेंद्र शेखर त्यागी, हौसला प्रसाद, सुशील, उमेश, बबीता, ज्योति आदि धरने में शामिल हुए।
























