बृजघाट पर घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री से परेशान हुए श्रद्धालु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट पर गंगा स्नान हेतु पितृ विसर्जन अमावस्या पर उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था तथा खऱाब गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों से जूझना पड़ा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान से लाखों श्रद्धालु अपने-अपने पितरों के तर्पण हेतु बृजघाट पहुंचे, परंतु दुकानदारों, ठेलो, खोमचों वालों के अतिक्रमण के कारण श्रद्धालु पैदल भी ठीक से नहीं निकल पा रहे है। पहले तो दुकान अतिक्रमण जगह पर इसके बाद मार्ग पर वैंच, स्टूल, कुर्सी सड़क पर तथा बृजघाट कार पार्किंग स्थल पर दुकानदारों द्वारा भारी अतिक्रमण से श्रद्धालु जूझते नजर आए। तीर्थस्थल बृजघाट गंगा तट पर गंदगी तथा बाजारों में कुल्हड, दोने, पत्तल, गिलास व पानी की खाली बोतलों ने गंदगी को बढ़ावा दिया। सफाई कर्मी तो दूर-दूर तक दिखाई नहीं दिए। बृजघाट का कोई मार्ग ऐसा नहीं बचा था, जहां अतिक्रमण न हो तथा गंदगी के ढेर न लगे हों।
वैसे तो बृजघाट पर हर प्रकार के व्यंजन की अधिकता दिखाई देती है, परंतु गुणवत्ता की कसौटी पर वे खरे नहीं उतरते है। घटिया खाद्य तेलों से निर्मित खाद्य पदार्थ, रंगीन लड्डू, बर्फ, घटिया मसालों में लिपटे छोले, शिकंजी तथा नकली पेय पदार्थों के सेवन से खाद्य वस्तुएं धड़ल्ले से बिक रहे थे। खाद्य विभाग की नजर इधर क्यों नहीं घूमती लोग ताज्जुब करते है।
अप्सरा साड़ीज का शीघ्र शुभारंभ: 9997358158






















