
मां चंडी जी की पालकी पूजन को उमड़े श्रद्धालु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चैत्र संवत्सर आरंभ होने के प्रथम दिन गुरुवार को घर-घर द्वार पहुंची मां श्री चंडी जी की पालकी का पूजन श्रद्धालुओं ने बड़े ही आदर व सम्मान के साथ पूजा अर्चना करके मां चंडी जी से परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। मां चंडी पालकी के महंत रवींद्र पोपट ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
नवरात्र के प्रथम दिन बड़ी तादाद में श्रद्धालुजन हापुड़ की सिद्ध पीठ श्री चंडी मंदिर में एकत्र हुए और मां आद्या शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति की अगुवाई में भक्तों ने पालकी का श्रृंगार किया और पूजन के बाद भक्तों ने जैसे ही अपने-अपने कंधे पर धारण किया तो श्री चंडी मंदिर परिसर चंडी मैया की जय के उद्घोष से गूंज उठा। पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मां पथवारी मंदिर पर माथा टेकर आगे बढ़ने की अनुमति ली।
समिति की अगुवाई में श्रद्धालुजन ने पालकी लेकर जैसे जवाहरगंज में प्रवेश किया तो भक्तों ने पुष्प वर्षा कर चंडी मैया की जगह उद्घोष के साथ स्वागत किया। इससे पूर्व भक्तों ने कार सेवा के माध्यम से सड़क मार्ग पर सफाई की ओर पानी से छिड़काव किया। युवा उद्यमी शांतनु सिंघल, यशी बंसल, नंद किशोर खाद वाले, वेद प्रकाश अग्रवाल, सत्य प्रकाश सीमन परिवार सहित सैकड़ो श्रद्धालु ने मां चंडी की पालकी की पूजा कर मां को फल-फूल, मिष्ठान, चुनरी, चूड़ी आदि अर्पित की। इसके बाद भक्तों ने नंगे पैर यात्रा में शामिल होकर पालकी को विदाई दी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























