हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चारों ओर भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की धूम मची है। महोत्सव समिति की अगुवाई में रोजाना प्रभात फेरी निकाली जा रही है। नगर यह जगन्नाथ के उद्घोष से गूंज रहा है।
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति हापुड़ के तत्वावधान में बुधवार की भोर में प्रभात फेरी, जानकी देवी की धर्मशाला पक्का बाग से शुरु हुई। प्रभात फेरी में शामिल भक्तजन ढोल, मजीरों के साथ उछल कूद करते हुए श्री राधा जी, श्री जगन्नाथ जी, बहन सुभद्रा जी श्री बलदेव जी का स्मरण करते हुए भजनों के माध्यम से गुणगान कर रहे थे। प्रभात फेरी में श्रद्धालु उमड़ रहे है। प्रभात फेरी जिस भी मार्ग से गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बुधवार को प्रभात फेरी मैजिस्ट्रेट कालोनी, त्यागी नगर, स्वर्ग आश्रम रोड से होते हुए जित्ते साउंड वालों के यहां पहुंची, जहां ठाकुर जी ने विश्राम किया और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:
























