
👁 0 views Views
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के दीपदान में शामिल हुए भक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एकादशी संकीर्तन परिकर हापुड़ के तत्वावधान में हापुड़ के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया जो 15 नवम्बर तक चलेगा।
मान्यता है कि कार्तिक माह में तुलसी पूजन, तुलसी परिक्रमा व दीपदान का खास महत्व है और जो भक्त ऐसा करते है उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है।
हापुड़ के श्रद्धालु बड़ी तादाद में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गए और तुलसी पौधे के समक्ष दीपदान किया और पूजन किया। भक्तों ने तुलसी की परिक्रमा के साथ-साथ आरती भी की। श्रद्धालुओं ने संकीर्तन के साथ-साथ तुलसी जी की परिक्रमा कर सुख-स्मृद्धि की कामना की।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214


























