मंशादेवी मंदिर में हनुमान जयन्ती में शामिल हुए श्रध्दालु
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मंशा देवी मंदिर प्रांगण में गुरूवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को गुब्बारों , रंग बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया एवं हनुमान जी का सिंदूरी चोली से श्रृंगार किया गया व सवामणी लड्डुओं ,सब्जी पूरी का भोग लगाया गया ।श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कर संकीर्तन किया गया। इसके पश्चात हनुमान बाबा की आरती की गई। बडी तादाद में श्रध्दालुओं ने हनुमान जयन्ती में शामिल होकर प्रभु के प्रति अपनी श्रध्दा व्यक्त की।इस अवसर पर शिव कुमार मित्तल , महेश तोमर , विजेंद्र कंसल , अनुज मित्तल , खैलेंद्र सैनी , सुरेश चंद गुप्ता , लाला राजकिशोर , कालीचरण सैनी , सुनील सैनी , अजय गर्ग , सोनू सैनी आदि उपस्थित रहे।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622

केयर हॉस्पिटल की ओर से रमज़ान की दिली मुबारकबाद























