👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेशवर में स्थित दुर्गा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन राम-नाम की महिमा का विस्तृत वर्णन सुन भक्त मंत्रमुग्ध हो गए. भागवत प्रवक्ता श्री आचार्य विनीत महाराज जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथानुसार राम-नाम जप संकीर्तन करने से प्रत्येक प्राणी भव सागर से तर जाता है. इसलिए सनातन धर्म के प्रत्येक मनुष्य को मानसिक राम-नाम जप चलते-फिरते, उठते-बैठते अवश्य करना चाहिए।
भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र व आस-पास के भक्तगणों ने उपस्थित होकर भागवत में भगवान श्रीकृष्ण जी की लीलाओं का भावपूर्ण आनंद प्राप्त कर धर्मलाभ उठाया। इस अवसर पर सैंकड़ो भक्त उपस्थित रहे।






















